सिलवानी: सिलवानी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Silwani, Raisen | Jan 26, 2026 सिलवानी नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सीएम राइज ग्राउंड में नगर पंचायत अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने ध्वजारोहण कर स्वच्छता का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।