सिलवानी: सलैया गांव में किसान के खेत में मिला नवजात शिशु, नाल भी नहीं काटी गई थी
Silwani, Raisen | Jan 26, 2026 सिलवानी। सोमवार को स्टेट हाईवे-15 स्थित सिलवानी-बरेली मार्ग पर सिलवानी से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम सलैया में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम सलैया में किसान महेंद्र पटेल के खेत में एक नवजात शिशु मिला। हैरानी की बात यह रही कि शिशु की नाल तक कटी नहीं थी जिससे उसके कुछ ही समय पहले जन्म लेने की आशंका जताई जा रही है।