मुगलसराय: पुरैनी गांव में रेलवे पर नाला बंद करने और जमीन कब्जाने का आरोप, किसान न्याय मोर्चा ने आंदोलन की दी चेतावनी
आज मंगलवार दोपहर 03 बजे को पुरैनी गांव में किसान न्याय मोर्चा और दुल्हीपुर-महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा ने विरोध जताते हुए रेलवे पर नाला बंद करने और बिना मुआवजा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया। मोर्चा ने डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि समाधान न होने पर 16 जुलाई को जिला मुख्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।