प्रतापगढ़: फिट इंडिया मिशन के तहत प्रतापगढ़ में निकली 'संडे ऑन साइकिल' रैली, युवाओं में उत्साह देखने को मिला
प्रतापगढ़। फिट इंडिया मिशन के तहत रविवार को पुलिस विभाग की ओर से प्रतापगढ़ में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद परिसर से पंचायत समिति परिसर तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में पुलिस जवानों, अधिकारियों, वनकर्मियों, पुलिस मित्रों, शिक्षा विभाग के