हसनपुर: रहरा में न्याय नहीं मिला तो पत्नी के साथ आत्मदाह करूंगा, पीड़ित का वीडियो हुआ वायरल
रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरा निवासी एक युवक ने पुलिस पर न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पत्नी के साथ थाने के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक हाथ में पेट्रोल लेकर अपनी पीड़ा बयां करता नजर आ रहा है। पीड़ित ने मारपीट के आरोपियों पर जान से मारने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी।