महाराजगंज: महाराजगंज में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, नीचे खड़ी बाइक और साइकिलें हुईं क्षतिग्रस्त
19 अगस्त बुधवार की रात्रि 10 बजे तेज बारिश और तूफान ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। एक विशालकाय पेड़ अचानक भर भरा कर गिर गया। जिसमें सड़क मार्ग का आवागमन तो बाधित हुआ ही उसके साथ ही नीचे खड़े हुए ट्रैक्टर,साइकिल व मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती थी। विद्युत पोल भी टूट गए।