जमुई: लखनपुर गांव में मारपीट थाने में कराई प्राथमिकी जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में पीड़ित लखनपुर निवासी बालमुकुंद साव ने टाउन थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसके पड़ोसी आपसी रंजिश को लेकर आमिरक साव, चंदन साव सहित अन्य के द्वारा मारपीट की है जिसमें वह घायल हो गया। साथ ही रुपए छिनने का भी आरोप लगाया है।