भोरे: भोपतपुरा गांव में आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला, महिला समेत कई बच्चे घायल, मामला दर्ज, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें विशाल राय, सुनील राय, झंडू राय, सुभाष राय समेत 11 लोगों को आरोपित किया गया है।