खरीक: साइबर ठगी के शिकार किसान को मिली राहत, ₹20 हजार वापस मिले
परबत्ता निवासी किसान विद्यानंद भगत को साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई से राहत मिली है। साइबर अपराधियों ने उनसे 1 लाख 62 हजार 900 रुपये की ठगी कर ली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान 20 हजार रुपये की राशि होल्ड कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।