डुमरांव: होली को लेकर डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशानिर्देश, कहा : अचार संहिता लागू, न करें कोई गलती
Dumraon, Buxar | Mar 24, 2024 होली को लेकर डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। एसडीपीओ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी की भी धार्मिक भावना को आहत करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने कहा कि अभी चुनाव को लेकर क्षेत्र में आदेश आचार संहिता भी लागू है। कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे पुलिस को कारवाई के लिए बाध्य होना पड़े।