जबलपुर: चेरीताल स्कूल में युवक का जोरदार हंगामा: सरकारी रिकॉर्ड जलाए, छत से फेंका सामान; पुलिस के छूटे पसीने
जबलपुर के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अंदर घुसकर जमकर तांडव मचाया! मामला चेरीताल स्थित कक्षा पहली से बारहवीं तक के शासकीय स्कूल का है। यहाँ एक युवक ने न केवल स्कूल में तोड़फोड़ की, बल्कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स को भी आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि आज स्कूल की छुट्टी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था