बक्सर: 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद DM अंशुल अग्रवाल ने कहा खेलकूद के क्षेत्र मे भी रोजगार की असीम संभावना है
Buxar, Buxar | Sep 2, 2024 खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर के सौजन्य से सोमवार को एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद अब बेहतर रोजगार का साधन बन गया है.