बक्सर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब लदी लग्जरी कारें जब्त, पांच गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 2, 2024 जिले की पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के निर्देशन में नगर थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह सेतु से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रही भारी मात्रा में शराब लदी तीन लग्जरी कारें जब्त की हैं. साथ ही साथ अंतरजिला पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है जो कि भोजपुर और रोहतास जिले के हैं.