गड़हनी: नगर पंचायत गड़हनी के बनास नदी में चार दिन बाद भी बाढ़ का पानी नहीं हुआ कम, व्यवसायियों की बढ़ी चिंता
गड़हनी नगर पंचायत के बनास नदी से चार दिन बाद भी बाढ़ का पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी बाजार शिवमन्दिर,सब्जी बाजार के पास पुल पर चार दिनों से पानी चढ़ा हुआ है। वही कई दुकानों में पुरानी बाजार में पानी घुस गया है जिससे दर्जनों दुकानदार दुकान बंद कर दिए है। वही पुल के पास पुलिस को भी लगाया गया है जिससे बच्चे नदी में नहाने को लेकर न जाए।