खलीलाबाद: विद्युत विभाग द्वारा गलत बिजली का बिल भेजे जाने से उपभोक्ता परेशान, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
खलीलाबाद क्षेत्र की एक पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत विभाग पर गलत बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उनके घर का 1 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन मंजू पाण्डेय के नाम से संचालित है। विभाग ने पहले 33,833 रुपये बकाया बताया था, जिसमें 12 हजार रुपये जमा किए जा चुके हैं। बावजूद इसके मई माह के बिल में 63,613 रुपये बकाया दर्शा दिया