एत्मादपुर: रामनगर मुर्गी फार्म के पास जुआ खेलते 5 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Apr 6, 2026 आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामनगर मुर्गी फार्म के पास छापा मारकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 2750 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक प्लास्टिक की बोरी बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।