सीतापुर: मनवा चौकी के पास सड़क पर संतुलन बिगड़ने से तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 5 बच्चों सहित कई लोग हुए घायल
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के मनवा चौकी के पास अचानक सड़क पर संतुलन बिगड़ जाने के कारण तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था ऑटो में सवार बच्चों सहित पांच लोग जख्मी हुए थे सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला की हालत नाजुक बताई गई है।