सीतापुर: गद्दीपुर गांव में रात के अंधेरे में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कांबिंग में जुटी
गद्दीपुर गांव में एक बार फिर जंगली खूंखार जानवर की दहशत ग्रामीणों को परेशान कर रही है। जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में गांव में तेंदुआ देखे जाने का दावा कुछ ग्रामीणों के द्वारा किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम कमिंग में जुटी है ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।