सीतापुर: पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, नगर पालिका के लिपिक गंभीर रूप से हुए घायल
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार नगर पालिका लिपिक अनुकूल सेठ बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। कार में विधायक का पास लगा हुआ था।