कहरा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएम द्वारा सहरसा के सुरक्षित स्थान का निरीक्षण, सुविधाओं का जायजा लिया
Kahara, Saharsa | Jul 30, 2025 जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल एवं डीएम दीपेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण क्रम में उक्त वर्णित पदाधिकारियों ने सुरक्षित स्थान में आवासित किशोरों से वार्तालाप कर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली,सीसीटीवी कार्यशीलता एवं पंजीयों की जांच की।