देव: कंचनपुर पुलिस की कार्रवाई में बाइक के साथ विधि-विरुद्ध बालक किया गया निरुद्ध
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाना कांड संख्या-147/26 बीएनएस के अभियुक्त एक विधि-विरुद्ध बालक को मोटरसाइकिल के साथ निरुद्ध किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने शनिवार को बताया कि मामले में लगातार छापेमारी की जा रही थी।