अनूपगढ़ बार संघ ने मुख्यमंत्री की सभा मे की नारेबाजी,
अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग उठाई
अनूपगढ़ बार संघ के सदस्य अनूपगढ़ को पुनः जिला बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री की सभा में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और अपना रोष प्रकट किया। बार संघ के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह सेंखो ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के अनूपगढ़ आगमन पर कल 13 अगस्त को बार संघ अनूपगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को अनूपगढ़ जिला पुनःबहाल करने का ज्ञापन देने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए समय दिलवाने के प्रयास किये गये लेकिन बार संघ को ज्ञापन देने के लिए समय नहीं दिया गया।
आज मुख्यमंत्री के आगमन पर बार संघ अनूपगढ़ अधिवक्तागण ज्ञापन देने के लिए सभा स्थल की ओर अनूपगढ़ जिला पुनः बहाल करो की नारेबाजी करते हुए सभा स्थल की ओर जाने लगे तो स्थानीय प्रशासन ने ज्ञापन दिलवाने के लिए बार संघ के पॉच अधिवक्ता सुरेश बिश्नोई, हरेन्द्र सिंह सेखों अध्यक्ष बार संघ अनूपगढ़, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम चन्द अतरी, मदन सिंह शेखावत और सचिव नरेन्द्र चुघ को डिटेन किया गया। बार संघ के शेष अधिवक्तागण को पता लगने पर सभा स्थल के पास जाकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया गया।