लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान कपिल रोहित और सोनू के रूप में हुई है।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है।