बांसवाड़ा: वन्यजीव सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, विद्यार्थियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान
बांसवाड़ा में वन्यजीव सप्ताह के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चंद्रपोल में संगोष्ठी आयोजित हुई। वागड़ पर्यावरण संस्थान के सहयोग से हुए कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद ने प्रत्येक जीव को पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बताया। डीएफओ शैतान सिंह देवड़ा ने मधुमक्खी, तितली और चूहों की पर्यावरण में भूमिका समझाते हुए