सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आंगन मिलन सेवा का शुभारंभ
जिले की सभी 2054 आंगनवाडी केन्द्रों में होंगे तीन दिवसीस कार्यक्रम
सांसद श्री सिंह ने आंगनवाडी केन्द्र महदेवा में बच्चों के बीच बांटी खुशियां
----
सतना 28 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार से #सतना जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आंगनवाडी केन्द्रों को जनसहभागिता और सम्मान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किये गये ’’आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम में सतना जिले की सभी 2054 आंगनवाडी केन्द्रों में तीन दिवसीय गतिविधियां आयोजित की जायेगी। सांसद सतना श्री Ganesh Singh ने सोमवार को सतना परियोजना क्रं. 2 के आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 38 महदेवा पहुंचकर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने केन्द्र के बच्चों सहित उनके अभिभावक, माताओं से संवाद किया तथा आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
सांसद श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से एक माह तक समूचे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 7 अक्टूर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्ष 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में इन 25 वर्षो के कार्यकाल में राजनीति का प्रमुख उद्देश्य सेवा ही रखा है। सांसद ने कहा कि आंगनवाडी केन्द्र वास्तव में हमारे जीवन की बुनियाद है। जहां बच्चे सबसे पहली शिक्षा और संस्कार ग्रहण करते है। आंगनवाडी केन्द्रों में समाज की सहभागिता हो, संचालन स्वास्थ्य पोषण की उचित देखभाल हो। सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन सेवा इसी उद्देश्य को लेकर जोडा गया है। सांसद श्री सिंह ने इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तथा कार्यक्रम के प्रारंभ में आंगनवाडी परिसर में पौधा भी लगाया। आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों, उनकी माताओं एवं नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।
सांसद श्री सिंह ने आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें मिष्ठान सामग्री भेंट की। सांसद ने आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों से 100 तक की गिनती, पहाडे और ककहरा भी सुना। उन्होंने बच्चों के नाम, उनके पिता के नाम तथा देश के प्रधानमंत्री के नाम के बारे में पूंछा बच्चों के सही जवाब पाकर सांसद ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनवाडी कार्यकर्ता कलावती त्रिपाठी, सहायिक सुधा विश्वकर्मा सहित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर आंगनवाडी केन्द्र में दलिया से निर्मित व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती ऊषा चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री राजीव सिंह, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, सहायक संचालक श्री श्यामकिशोर द्विवेदी, श्रीमती नीता सोनी, श्री ऋषभ सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य श्री कामता पाण्डेय, श्रीमती अंजना त्रिपाठी, श्री अरविन्द मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री गेंदलाल भाई, पार्षद श्री अच्छेलाल कोल, मनीषा सिंह, संजीव द्विवेदी एवं संजीवनी क्लीनिक महदेवा के चिकित्सक एवं पैरा मेडीकल स्टाफ उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan
#सतना
5 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026