: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 56 मेडल के लिए 240 प्रतिभागियों ने एक-दूसरे पर बरसाए पंच रीवा संभाग का दबदबा, सतना की कृष्णा और कीर्ति ने जीता गोल्ड
सतना, सिंधु स्कूल में आयोजित 4 दिवसीय 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मेजबान रीवा संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 17 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों से आए 240 प्रतिभागियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। बारिश के डर से रविवार को लीग, क्वार्टर, सेमी और फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता में कुल 56 मेडल दांव पर रहे। जिनमें 14 गोल्ड, 14 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। मेजबान रीवा संभाग की झोली में कुल 9 मेडल आए। इसमें सतना के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की प्रतिभावान खिलाड़ी कृष्णा कुशवाहा और कीर्ति सोनी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले व संभाग का नाम रोशन किया। इसी के साथ दोनों का चयन आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। डीईओ सलोनी शर्मा और क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी ने दोनों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।
डीपीआई के फील्ड ऑफिसरों ने कराया खेल
प्रतिस्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम
बालक 17 वर्षः
अंडर 35 किग्रा: कृष्णा कुशवाहा रीवा गोल्ड, समर्थ दिनकर भोपाल सिल्वर, प्रथमेश सतसंगी सागर व हर्षित गड़वाल को ब्रॉन्ज।
*अंडर 38 से 41 किग्रा: नमन पाटिल इंदौर गोल्ड, अर्पण भंडारी उज्जैन सिल्वर, सत्यम जाटव जबलपुर व आनंद कुमार सैनी रीवा को ब्रॉन्ज।
48 किग्रा से कमः तृशय सिंह ग्वालियर गोल्ड, अनुराग अहिरवार भोपाल सिल्वर, इशांत राजपूत व अनुराग विश्वकर्मा रीवा को ब्रॉन्ज। 55 किग्रा से कमः अभी शर्मा भोपाल गोल्ड, रौनक इंदौर सिल्वर, ऋषि जबलपुर व अभयजीत सिंह उज्जैन को ब्रॉन्ज।
68 से 73 किग्रा: सिद्धार्थ लालवानी इंदौर गोल्ड, आदित्य सोनी भोपाल
सिल्वर, वेरांत मेहता व आरव जिंदल ग्वालियर को ब्रॉन्ज।
ओवर 78 किग्रा: मोहित रघुवंशी भोपाल गोल्ड, आर्यन सोनी ग्वालियर सिल्वर, आदित्य कुशवाहा सागर व आर्यन सिंह इंदौर को बॉन्ज।
बालिका 17 वर्गः
अंडर 32 किग्रा: अनुकृति पाटीदार इंदौर गोल्ड, मुस्कान वर्मन जबलपुर सिल्वर, आर्य दीक्षित भोपाल व सुवी गुप्ता रीवा को ब्रॉन्ज।
35 से 38 किग्रा: आस्था दुबे इंदौर गोल्ड पेरिविंकल विश्वकर्मा सागर सिल्वर, दिव्यांशी चौहान जनजातीय कार्य, आलाविया खान को ब्रॉन्ज। 49 से 52 किग्रा: माही ठाकुर भोपाल गोल्ड, खुशी काग इंदौर सिल्वर, दीक्षा पटेल नर्मदापुरम व अस्थवी राठौड़ सागर को ब्रॉन्ज।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में लोक शिक्षण संचालनालय से नियुक्त फील्ड आफिसर भारती, दीपक रजोरियों, रीतेश वर्मा, रविन्द्र सिंह, ध्रुव लोधी, नीलम कुलकर्णी, कैलाश अहिरवार, मधुलिका पचोरिया अमन सिकंदर अनुराग