तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ
भीलवाड़ा/आकोला ( रमेश चंद्र डाड)
भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का आज शुभारंभ हुआ ।
भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा आज महात्मा गाँधी बालिका विद्यालय में परिषद सदस्यों द्वारा शरीर को स्वस्थ एवं दीर्घायु बनाने हेतु योग एवं व्यायाम किया गया इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अशोक अजमेरा, सतीश मालपानी, राजूलाल जाट,महादेव ,दिलकुश ,पुष्पेन्दर आदि परिषद सदस्य एवं मातृशक्ति के रूप मे कल्पना मालपानी,सुनीता जाट,सुगनी देवी,दीक्षा आदि उपस्थित रही l