पातेपुर: पातेपुर के उo मo विद्यालय सिमरवरा में शिक्षक के रिटायर्ड होने पर सम्मान समारोह का आयोजन, लोगो ने दो भावभीनी विदाई।
पातेपुर के सिमरवरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक मो अब्दुल गफ्फार अंसारी बुधवार को सेवानिवृत हो गए। शिक्षक के रिटायर्ड होने पर बुधवार की शाम 4 बजे विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा निवृत्त शिक्षक को अंगवस्त्र, उपहार, फूल माला सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।