कामडारा: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा डेढ़ साल से उद्घाटन का इंतजार कर रही, लोगों में आक्रोश बढ़ा
Kamdara, Gumla | Jul 28, 2026 कामडारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से कागज में लिपटी उद्घाटन का इंतजार कर रही है। वर्ष 2024-25 में 15वें वित्त आयोग के तहत 2,49,750 रुपये की लागत से प्रतिमा स्थापना व सौंदर्यीकरण योजना स्वीकृत हुई थी। प्रतिमा को चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया लेकिन सौंदर्यीकरण समेत शेष कार्य आज तक अधूरे हैं।