ब्रेक फेल ट्रक ने बिजासन घाट में सड़क निर्माण के सेफ्टी इंजीनियर को रौंदा हुई मौत मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र को जोड़ने वाले बिजासन घाट में सोमवार सुबह सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने काम कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी और डंपर से जा भिड़ा। हादसे में सेफ्टी इंजीनियर दुर्गेश (निवासी गोरखपुर) की मौके पर ही मौत।