Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

पंचकूला के गुरुद्वारा नाडा साहिब की पार्किंग से दिन-दिहाड़े ऑटो चोरी, CCTV में दिखा शातिर चोर #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #Panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 6, 2026

MORE NEWS

इकलौते बेटे जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की हत्या से टूटा परिवार, व्हीलचेयर पर पहुंचे पिता ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 7-6-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/reel/DZQUW3RhHJQ/?igsh=eGswemxlcnVhNXg5

https://youtu.be/p05_DCVgoo8?si=1RqL09LHphKnm-Ar

इकलौते बेटे जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की हत्या से टूटा परिवार, व्हीलचेयर पर पहुंचे पिता ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 7-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/reel/DZQUW3RhHJQ/?igsh=eGswemxlcnVhNXg5 https://youtu.be/p05_DCVgoo8?si=1RqL09LHphKnm-Ar

Panchkula, Panchkula | Jun 6, 2026

पिंजौर में किट्टू उर्फ जितेश मनोचा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों का सिर मुंडवाकर मेन बाजार में घुमाया, घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन व गहन पूछताछ की गई।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 6-6-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://youtube.com/shorts/GzdwI_373og?si=wK_FR2H4RDpW-6XM

https://www.instagram.com/reel/DZP59f1B8h8/?igsh=cHU1b3U0eG11aTQy

पिंजौर में किट्टू उर्फ जितेश मनोचा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों का सिर मुंडवाकर मेन बाजार में घुमाया, घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन व गहन पूछताछ की गई। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 6-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtube.com/shorts/GzdwI_373og?si=wK_FR2H4RDpW-6XM https://www.instagram.com/reel/DZP59f1B8h8/?igsh=cHU1b3U0eG11aTQy

Panchkula, Panchkula | Jun 6, 2026

पिंजौर में व्यापारी के मर्डर के बाद डीसीपी ने जिलाभर में किया व्यापक स्तर पर पुलिस स्टाफ का फेरबदल, पिंजौर थाना प्रभारी सस्पेंड

पंचकूला/ 06 जून:- पिंजौर में बीते दिन सामने आए व्यापारी के हत्या मामले के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पाए जाने पर थाना पिंजौर के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। इसके साथ ही पिंजौर थाना में तैनात अन्य पुलिस स्टाफ का भी तबादला किया गया है।

इस कार्रवाई के तहत केवल पिंजौर क्षेत्र तक सीमित न रहते हुए जिले के विभिन्न थाना और पुलिस चौकियों में भी व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नई तैनाती कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में समय-समय पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं ताकि व्यवस्था को अधिक चुस्त, सक्रिय और जवाबदेह बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे अपराधों की रोकथाम और जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 6-6-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/p/DZPmX1NBJ2X/?igsh=ZWQ0Y2hidWFpNDFq

पिंजौर में व्यापारी के मर्डर के बाद डीसीपी ने जिलाभर में किया व्यापक स्तर पर पुलिस स्टाफ का फेरबदल, पिंजौर थाना प्रभारी सस्पेंड पंचकूला/ 06 जून:- पिंजौर में बीते दिन सामने आए व्यापारी के हत्या मामले के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पाए जाने पर थाना पिंजौर के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। इसके साथ ही पिंजौर थाना में तैनात अन्य पुलिस स्टाफ का भी तबादला किया गया है। इस कार्रवाई के तहत केवल पिंजौर क्षेत्र तक सीमित न रहते हुए जिले के विभिन्न थाना और पुलिस चौकियों में भी व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नई तैनाती कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में समय-समय पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं ताकि व्यवस्था को अधिक चुस्त, सक्रिय और जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे अपराधों की रोकथाम और जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 6-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/DZPmX1NBJ2X/?igsh=ZWQ0Y2hidWFpNDFq

Panchkula, Panchkula | Jun 6, 2026

पिंजौर मर्डर केस में पंचकूला पुलिस ने महज 3 घंटों के अंदर 4 मुख्य आरोपियों को दबोचा, आरोपी मनप्रीत के खिलाफ पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के चार आपराधिक मामले दर्ज

मृतक जितेश और आरोपी खुशदीप सिंह के बीच लगभग एक माह पूर्व दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, उसकी की रंजिश रखते हुए अपने साथियों के साथ की हत्या

जिले में शांति व्यवस्था भंग करने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा

पंचकूला /05 जून :- जिला पंचकूला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर सख्ती से लागू करते हुए पिंजौर में हुए हत्या मामले का महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच, गुप्त सूचना तंत्र और फील्ड स्तर पर तेज समन्वय के चलते इस गंभीर वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आज पिंजौर थाना में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पिंजौर के मेन बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई है, जिसमें लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिंजौर प्रभारी एवं पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण करवाया गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पिता ने अपने बयान में बताया कि उनका बेटा जितेश मनोचा उर्फ किट्टू उनके साथ मेन बाजार पिंजौर स्थित कपड़े की दुकान पर कार्य करता था। दोपहर लगभग 3:15 बजे उनका बेटा अपने परिचित की गाड़ी में बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी कुछ युवक अचानक वहां पहुंचे और उसे जबरन बाहर निकालकर डंडों तथा लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जितेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिंजौर में प्राप्त शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(3), 190 तथा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता एवं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में तत्काल दो विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना पिंजौर प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह तथा डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में गठित टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचनाओं और तकनीकी इनपुट के आधार पर मात्र तीन घंटे के भीतर इस वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गणेशपुर भौरिया, पिंजौर, रोहित मेहता उर्फ विक्की निवासी नंगल कालका व मनीष कुमार निवासी रतपुर कालोनी, खुशदीप सिंह उर्फ दिपि वासी मानकपुर ठाकुरदास के रुप में हुई है। सभी आरोपी पंचकूला के वासी है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक जितेश मनोचा और आरोपी खुशदीप सिंह के बीच लगभग एक माह पूर्व दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी तथा शिकायत थाना में दी गई थी, हालांकि बाद में आपसी समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी खुशदीप ने विवाद को लेकर रंजिश रखते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मनप्रीत उर्फ मनी के खिलाफ पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई की जाए।

पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।

पिंजौर मर्डर केस में पंचकूला पुलिस ने महज 3 घंटों के अंदर 4 मुख्य आरोपियों को दबोचा, आरोपी मनप्रीत के खिलाफ पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के चार आपराधिक मामले दर्ज मृतक जितेश और आरोपी खुशदीप सिंह के बीच लगभग एक माह पूर्व दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, उसकी की रंजिश रखते हुए अपने साथियों के साथ की हत्या जिले में शांति व्यवस्था भंग करने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा पंचकूला /05 जून :- जिला पंचकूला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर सख्ती से लागू करते हुए पिंजौर में हुए हत्या मामले का महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच, गुप्त सूचना तंत्र और फील्ड स्तर पर तेज समन्वय के चलते इस गंभीर वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आज पिंजौर थाना में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पिंजौर के मेन बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई है, जिसमें लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिंजौर प्रभारी एवं पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण करवाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पिता ने अपने बयान में बताया कि उनका बेटा जितेश मनोचा उर्फ किट्टू उनके साथ मेन बाजार पिंजौर स्थित कपड़े की दुकान पर कार्य करता था। दोपहर लगभग 3:15 बजे उनका बेटा अपने परिचित की गाड़ी में बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी कुछ युवक अचानक वहां पहुंचे और उसे जबरन बाहर निकालकर डंडों तथा लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जितेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिंजौर में प्राप्त शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(3), 190 तथा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता एवं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में तत्काल दो विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना पिंजौर प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह तथा डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में गठित टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचनाओं और तकनीकी इनपुट के आधार पर मात्र तीन घंटे के भीतर इस वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गणेशपुर भौरिया, पिंजौर, रोहित मेहता उर्फ विक्की निवासी नंगल कालका व मनीष कुमार निवासी रतपुर कालोनी, खुशदीप सिंह उर्फ दिपि वासी मानकपुर ठाकुरदास के रुप में हुई है। सभी आरोपी पंचकूला के वासी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक जितेश मनोचा और आरोपी खुशदीप सिंह के बीच लगभग एक माह पूर्व दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी तथा शिकायत थाना में दी गई थी, हालांकि बाद में आपसी समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी खुशदीप ने विवाद को लेकर रंजिश रखते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मनप्रीत उर्फ मनी के खिलाफ पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई की जाए। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।

Panchkula, Panchkula | Jun 6, 2026