खेरागढ़: जगनेर में 13 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी फरार, क्षेत्र में भारी आक्रोश
जगनेर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मंगलवार दोपहर एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने