सासनी: तहसील सासनी पर अधिवक्ता, कातिब और स्टांप विक्रेताओं का धरना प्रदर्शन जारी, फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में
Sasni, Hathras | Jul 1, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश के विरोध में अधिवक्ता कातिब व स्टांप विक्रेताओं का 16 वें दिन कलम बंद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ता कातिब स्टांप विक्रेताओं ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की करते हुए काले कानून को वापस लेने की मांग की है।