बड़ी सादड़ी से नीमच के बीच बन रही नई रेल लाइन परियोजना को बड़ी कामयाबी मिली है। रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने बड़ी सादड़ी से जलोदा जागीर के बीच 13.77 किमी नवनिर्मित ब्रॉडगेज सिंगल लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों के नियमित संचालन की मंजूरी दे दी है।