बदायूं: बदायूं के ककोडा मेले में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने बढ़ाई रौनक, गंगा स्नान कर रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं
Budaun, Budaun | Nov 27, 2026 बदायूं के रुहेलखंड की आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक मिनी कुंभ मेला ककोड़ा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति से सराबोर है। गंगा तट पर हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा है। शुक्रवार 5 बजे के आसपास दूर-दूर से आए श्रद्धालु मां गंगा को नमन-वंदन कर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालु अपने वाहनों से लगातार पहुंच रहे हैं ।