अलवर: अलवर में पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा, कारपेंटर के हमले में युवक गंभीर घायल
Alwar, Alwar | Jul 6, 2026 अलवर। NEB थाना इलाके में रविवार देर शाम पैसे के लेनदेन को लेकर मकान मालिक और कारपेंटर के बीच झगड़ा हो गया। दादा को बचाने आए पोते दक्ष सैनी (24) के सिर पर आरोपियों ने लाठी-सरिए से ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित का आरोप है कारपेंटर ने 5-7 साथियों और महिल शाहिद हमला किया था।