गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में सुनी पीड़ितों की शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज शुक्रवार को सिटी एसपी के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें पीड़ित अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए।सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 24 अप्रैल शुक्रवार की शाम 4 बजे दी गई है।