नजीबाबाद: नजीबाबाद रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत
राहुखेड़ी कोरा राजारामपुर निवासी मो. आमिर 25 वर्ष पुत्र नसीम की बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि मो. आमिर बुधवार 9 सितंबर सुबह करीब 7:30 बजे राहुखेड़ी से दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। जलालाबाद रेलवे ट्रैक पर खंभा संख्या 1498/18 के पास पटरी पार करते समय वह अचानक से ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।