मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी की संदिग्ध मौत, गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Moth, Jhansi | Apr 29, 2026 झाँसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के सिया गांव स्थित चतुर्भुजी मंदिर में पुजारी रामकिशोर उर्फ रामरूप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तख्त के नीचे मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।