कानपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल, दर्शन पुरवा में राजीव शुक्ला के परिवार से मिले
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सब के भाई राजीव शुक्ला की माता जी का निधन हुआ है। उनके दर्शन पुरवा स्थिति आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। उनके सिर से मां का साया उठना दुखद है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जंगलराज कायम है। पुलिस रक्षा करने के लिए बनी है, आज वह भक्षण कर रही है।