रीवा शहर में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आ रही है। ताजा मामला सिरमौर चौराहे का है, जहां बीच सड़क ऑटो खड़ा कर दो चालकों के बीच जमकर विवाद होता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। 20 मिनट तक सड़क पर यह तमाशा चलता रहा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर यातायात पुलिस का कोई जवान मौजूद नहीं था, जिससे कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग गया और आम नागरिकों