कोटकासिम: कोटकासिम क्षेत्र में रविवार को साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती, 12 बजे होगी बहाली
Kotkasim, Alwar | Jun 20, 2026 कोटकासिम। राजस्थान विद्युत वितरण निगम के अनुसार रविवार को सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। 132 केवी पुर जीएसएस में मुख्य बस बार के शटडाउन से सभी 33 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। इससे कोटकासिम, जोड़िया, डिंगली, पुर, बिबिरानी, तिगावा, बासनी, बिलिया में बिजली बंद रहेगी।