डेहरी: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी बबीता कुमारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सासाराम में पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर पटना के दानापुर स्थित आवास पहुंचा, तो परिवार में मातम छा गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बबीता कुमारी ने आरोप लगाया कि डेहरी के विधायक उनके पति को लगातार प्रताड़ित करते थे और उनसे रुपये की मांग की जाती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Barun, Aurangabad | Aug 2, 2026