बल्देवगढ़: जटेरा में कुएं में गिरा नीलगाय, ग्रामीणों ने निकाला बाहर
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जटेरा गांव में एक कुएं में अचानक नीलगाय गिर गया।जैसे ही लोगों ने देखा तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।इसके बाद वन विभाग की अनुपस्थित में ग्रामीणों ने उक्त नीलगाय को बाहर निकाला। इसके बाद नीलगाय को नजदीक ही जंगल में छोड़ा गया। और मौके पर ग्रामीणों के द्वारा पंचनामा बनाया गया।