खालवा: मुंदी पुलिस ने महाराष्ट्र से डकैती के 8 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंदी पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे 8 हजार रुपए के इनामी आरोपी नखुल उर्फ राजू उर्फ दिनेश पिता सखाराम उर्फ शंकर काले, निवासी राहडगांव, थाना पैठन, जिला संभाजीनगर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।