पटना ग्रामीण: अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी जानकारी, 26 सितंबर को प्रियंका गांधी का बिहार आगमन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी बिहार आने वाली है। 26 सितंबर की दोपहर 2:00 बजे प्रियंका गांधी मोतिहारी के गांधी मैदान पहुंचेगी। सदाकत आश्रम में भी इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली सिर्फ प्रियंका गांधी के नाम पर रखी गई है।