राजपुर: सिसौंधा गांव में छापेमारी, 10 पेटी 8 पीएम शराब बरामद
Rajpur, Buxar | Jun 27, 2026 धनसोई थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिसौंधा गांव में छापेमारी कर 10 पेटी 8 पीएम शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिसौंधा गांव में छापेमारी की गई।