कुर्था: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक धमौल में प्रथम चरण का नामांकन शुरू, 360 सीटों पर होगा प्रवेश
Kurtha, Arwal | Jul 12, 2026 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक धमौल में प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 जुलाई तक सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की कुल 360 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले नए प्रधानाचार्य अभिजीत कुमार के नेतृत्व में नामांकन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हो रहा है।