बल्देवगढ़: टीकमगढ़ कलेक्टर एवं एसपी ने बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
टीकमगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी के द्वारा बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें कलेक्टर के द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के बारे में पूछा गया। साथ ही तहसील संबंधी विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।और किसानों की अधिक से अधिक केवाईसी कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।