बल्देवगढ़: टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग पर भदभदा के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दो युवक हुए घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग भदभदा के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय रैकवार पुत्र देवी रैकवार उम्र 23 वर्ष निवासी बल्देवगढ़ एवं अक्षय परमार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम वैसा घायल हो गए।जिन्हें बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।